-भाजपा नेताओं में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का बनाया रिकार्ड
-तीन दशक में पहली बार किसी दल ने सत्ता में रहते हुए की वापसी
लखनऊ, 10 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इतिहास रच दिया है।
उन्होंने न
केवल भाजपा नेता के रूप में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकार्ड बनाया बल्कि उत्तर प्रदेश में
उनके नेतृत्व में भाजपा ने जोरदार वापसी की तरफ अग्रसर हैं।
उत्तर प्रदेश के तीन दशक के इतिहास में भाजपा
इकलौता दल है जिसने सत्ता में रहते हुए दोबारा वापसी की हो। लंबे समय से कोई अन्य दल सरकार में रहते हुए
विधानसभा चुनावों में वापसी नहीं कर सका।
भारतीय जनता पार्टी का छह अप्रैल 1980 को गठन हुआ। तब से भाजपा का लंबे समय तक संघर्ष जारी रहा।
पहली बार भाजपा 1991 में उत्तर प्रदेश की सत्ता में आई।
राम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक कल्याण सिंह
मुख्यमंत्री बने। छह दिसंबर 1992 को बाबरी विध्वंश के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश में
राष्ट्रपति शासन लागृ हुआ। उसके बाद भाजपा वापसी नहीं कर सकी। भाजपा की 1997 में पुन: वापसी हुई।
कल्याण के अलावा उप्र भाजपा से राम प्रकाशु गुप्त और राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री बने। इन तीनों चेहरों में कल्याण
सिंह सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 2002 के बाद भाजपा करीब डेढ़ दशक तक सत्ता से बाहर रही।
2014 के लोकसभा चुनावों में मोदी लहर के बाद 2017 में उप्र में भी भाजपा ने वापसी की। पांच साल तक योगी
आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की है।

