c686b873 97d6 4750 b548 411fc920977c

अभी तो ली अंगड़ाई है आगे और लड़ाई के नारों के साथ सीटू कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा, अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, सांप्रदायिकता व सरकार की मजदूर किसान और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एवं मजदूरों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी सहित कई मांगों को लेकर केंद्रीय श्रम संगठनों ने पूरे देश में 9-10 अगस्त 2023 को जिला मुख्यालयों/ प्रदेश की राजधानियों में महापड़ाव/ धरना- प्रदर्शन आदि करने का आह्वान किया गया जिसके तहत आज सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव राम सागर, सचिव राम स्वारथ, उपाध्यक्ष पूनम देवी, हुकम सिंह, मुकेश कुमार राघव, लता सिंह, सह सचिव राजकरण सिंह, जिला कमेटी सदस्य रंजीत तिवारी, बलराम चौधरी, गुड़िया देवी, जोगिंदर सैनी, सुखलाल, अमीचंद, ओमप्रकाश के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर जोरदार प्रदर्शन कर मजदूरों के हक अधिकारों के लिए आवाज बुलंद किया।c686b873 97d6 4750 b548 411fc920977c 1

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि मोदी व योगी सरकार कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए श्रम कानून को खत्म कर रही है इसीलिए मजदूर विरोधी लेबर कोड़ लाए गए हैं जिसका मजदूर संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों में की जा रही कटौती बंद की जाए और मजदूर को उनके अधिकार दिए जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लंबे समय से वेज रिवीजन नहीं हुआ है हमारी सरकार से मांग है कि न्यूनतम वेतन 26000 रुपए किया जाए तथा असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा दी जाए तथा मज़दूर विरोधी लेबर कोड़ों को रद्द किया जाए। सीटू जिला महासचिव रामसागर ने कहा कि यदि सरकार ने मजदूरों की मांगों/ समस्याओं का समाधान नहीं किया तो मजदूर संगठन फिर देश व्यापी हड़ताल की तरफ जाएंगे इसके लिए केंद्र में प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी।