Untitled design 2022 05 18T225943.765

मथुरा, 18 मई  नगर की ईदगाह में लड्डू गोपाल का अभिषेक किए जाने की इजाजत दिए जाने के
लिए सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में अखिल भारत हिन्दू महासभा के कोषाध्यक्ष द्वारा अर्जी दाखिल

की गई है। अदालत ने अर्जी पर सुनवाई के लिए एक जुलाई की तिथि निर्धारित की है। वहीं एक अन्य वाद में भी
नो-वर्क की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में एक और वाद दायर किया गया। बुधवार को सिविल जज
सीनियर डिविजन की अदालत में अखिल भारत हिन्दू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा की ओर से एक प्रार्थना

पत्र दाखिल किया गया, जिसमें मांग की गई है कि ईदगाह प्राचीन मंदिर को तोड़कर बनाई गई है। प्रार्थी हिन्दू है
और उसकी आस्था ठाकुर केशवदेव जी में है।

हिन्दू होने के नाते और ठाकुरजी में आस्था होने के कारण प्रार्थी को
कथित ईदगाह/प्राचीन मंदिर में पूजा पाठ करने का अधिकार है

और संविधान ने प्रत्येक नागरिक को पूजा पाठ
करने का स्वतंत्र अधिकार दिया है।

अतः प्रार्थी को लड्डू गोपाल का अभिषेक व पूजा पाठ करने की इजाजत दी
जाए। अदालत ने दिनेश शर्मा के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए एक जुलाई की तिथि निर्धारित
की है।