State 16

मण्डी/शिमला, 08 जून  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के पड्डल मैदान में आयोजित
एक भव्य समारोह में श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अन्तर्गत प्रदेश के लगभग 20,000 मेधावी

विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस पर 83 करोड़ रुपये व्यय किए गए
हैं।

इस अवसर पर सभी मंत्रियों ने अपने जिलों से कार्यक्रम में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप
वितरित किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्बोधित किया।
उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप मिलने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि शिक्षित नागरिक लोकतांत्रिक समाज
की सबसे बड़ी देन है। विद्यार्थी सही कार्य के लिए तत्परता से आवाज उठाने के लिए जाने जाते हैं, क्योंकि

विद्यार्थियों के विचार शुद्ध और ईमानदार होते हैं। उन्होंने कहा कि आज के विजेता विद्यार्थियों का यह वर्ग अन्य
विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करने और अगली बार लैपटॉप जीतने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा
कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रगति की है और कई

मानकों में केरल को भी पीछे छोड़ दिया है,
जो हम सभी के गर्व का विषय है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
है। राज्य में लड़कियों की शिक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले लड़कियों की शिक्षा को
गम्भीरता से नहीं लिया जाता था, परन्तु वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में वे लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों
को लैपटॉप प्रदान करना उनकी पढ़ाई में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लैपटॉप
वितरण में कुछ विलम्ब हुआ, परन्तु अब प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए गए हैं।

उन्होंने
कहा कि प्रौद्योगिकी के बदलाव से शिक्षा प्रणाली में भी बहुत परिवर्तन आया है

और लैपटॉप, कम्प्यूटर, मोबाइल
जैसे आधुनिक उपकरण विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बन गए हैं।