Untitled design 2022 07 25T230205.518

ग्रेटर नोएडा, 25 जुलाई मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में सामाजिक संस्था
नवरत्न फाउंडेशन्स का वार्षिकोत्सव मनाया गया। वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं की सुरमई प्रस्तुति ने लोगों को

मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में समाजसेवियों व समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। सामाजिक संस्था
नवरत्न फाउंडेशन्स ने वैश्विक महामारी कोविड की वजह से तीन वर्षों से वार्षिकोत्सव स्थगित कर दिया था।

संक्रमण में कमी के बाद वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संगठन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम
की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। बिमटेक पाठशाला व रीना श्रीवास्तव समूह ने हरियाणवी, कथक नृत्य

प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कंचन पब्लिक स्कूल की अनन्या साहनी को शिक्षा के क्षेत्र में आशा – आंनद
एजुकेशन स्कॉलरशिप के तहत 21000 रुपये से पुरस्कृत किया गया। दादरी स्थित एसआरएस इंटर कालेज के

मास्टर अक्षित शर्मा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नवरत्न चित्रांश ओम प्रकाश कमठान पुरस्कार से सम्मानित किया
गया। फरीदाबाद का उड़ान वेलफेयर ट्रस्ट, मध्यप्रदेश की सुचेता सिंह, सर्च माई चाइल्ड फाउंडेशन, दिल्ली की धून

फाउंडेशन की कविता कुमार को नवरत्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नोएडा विधायक पंकज
सिंह, अनिल सिंह, विपिन मल्हान, आदित्य घिंडियाल आदि उपस्थित रहे।