गैंगरेप 4 2 e1716626717528

 मध्य प्रदेश के सीधी में एक शख्स ने पांच महीने के अंदर दुष्कर्म की 7 घटनाओं को अंजाम दे डाला है। ये शख्स महिला की आवाज निकालकर लड़कियों को फंसाता था और फिर उनका दुष्कर्म करता था।

Madhya Pradesh Rape

 मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पिछले पांच महीनों के अंदर एक शख्स ने 7 अदिवासी लड़कियों के साथ बलात्कार किया। इनमें से 5 पीड़िताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जब कि 2 पीड़ित लड़कियों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

आवाज बदलने वाले ऐप का किया इस्तेमाल

दरअसल मध्य प्रदेश के सीधी में जनवरी से मई के बीच में एक ही शख्स पर 7 दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी आवाज बदलकर लड़कियों को फंसाता था और फिर सुनसान जगह पर उनके साथ बलात्कार करता था। आरोपी ने खुद अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। उसका कहना है कि लड़कियों को फंसाने के लिए वो आवाज बदलने वाले ऐप का इस्तेमाल करता था। इससे महिला की आवाज निकालकर वो लड़कियों को स्कॉलरशिप देने के बहाने बुलाता था और उनका रेप करता था।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

सीधी के एसपी रवींद्र वर्मा के अनुसार इसी साल जनवरी से आरोपी ने दुष्कर्म की घटनाओं को अंजान देना शुरू किया था। मगर किसी भी पीड़िता ने अभी तक मामले की शिकायत दर्ज नहीं करवाई। आज से महज 5-6 महीने पहले पुलिस को घटना की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपी के खिलाफ 5 लड़कियों ने बयान दिया।

क्या है पूरा मामला?

आरोपी का नाम बृजेश प्रजापति है। पुलिस के अनुसार बृजेश आवाज बदलने वाले ऐप से अलग-अलग लड़कियों को फोन करता था। वो महिला टीचर बनकर लड़कियों को स्कॉलरशिप देने के बहाने किसी कॉलेज में बुलाता और वहां पर उनसे महिला टीचर का बेटा बनकर मिलता था। इसके बाद बृजेश लड़कियों को सुनसान जगह पर स्थित अपने फार्म हाउस पर ले जाकर उनका दुष्कर्म करता था। पुलिस के अनुसार एक पीड़िता नाबालिग बच्ची को लेकर बृजेश से मिलने पहुंची तो बृजेश ने नाबालिग को भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला।

कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

पुलिस ने बृजेश को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया और अदालत ने उसे रिमांड पर भेज दिया है। बृजेश ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि जनवरी से मई के बीच में उसने 7 लड़कियों के साथ इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। हालांकि 2 लड़कियों ने अपनी पहचान पुलिस के सामने नहीं रखी है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इसी के साथ पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर बृजेश को लड़कियों के फोन नंबर कैसे मिलते थे और उसके अलावा इस षडयंत्र में और कौन-कौन शामिल है?