बाल दिवस पर मदरसा ज़ियाउल उलूम मे बच्चों को वितरित किये पुरुस्कार!
छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, खेल प्रतियोगिताए भी आयोजित हुईं !
महिलाओं तथा बच्चों क़ी सुरक्षा, सम्मान तथा स्वालम्बन हेतु संचालित मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत बाल दिवस के उपलक्ष्य में मदरसा ज़ियाउल उलूम सरायतरीन जनपद सम्भल मे कॉर्निंवाल समारोह आयोजित किया गया!
लल्ला सलमानी इंडिया सावधान न्यूज़
सम्भल जिला के सम्भल में मदरसा जियाउल उलूम सरायतरीन में आज बाल दिवस पर महिलाओं तथा बालिका ,बच्चों की सुरक्षा ,सम्मान तथा स्वालम्बन हेतु संचालित मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत बाल दिवस उपलक्ष्य कार्निवाल समारोह आयोजित किया गया। अवसर पर छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज, कमल का फूल, आम एवं आलेखन आदि के साथ देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व: जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए बनाई गयीं कृतियों के लिए पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महिलाओं और छात्र-छात्राओं के अधिकार व उनकी सुरक्षा निर्धारण पर मदरसा प्रधानाचार्य एवं ईमामे ईदगाह राशिद अली, समाजसेवी फर्ज़न्द अली खान वारसी, मदरसा कमेटी के सचिव हाजी फखरुद्दीन मु. मशकूर आदि ने विस्तार से प्रकाश डाला। मदरसे के छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो, दौड़, खेलकूद प्रतियोगिताओं मे प्रतिभाग किया और छात्राओं ने नृत्य व गायन प्रतियोगिता के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किये। समारोह मे समस्त छात्र- छात्राओं को पेन, पेंसिल, इरेज़र आदि पुरुस्कार वितरित किये गए। इस दौरान मदरसा प्रधानाचार्य एवं ईमामे ईदगाह राशिद अली ने मिशन शक्ति के विशेष अभियान प्रभारी सहायक अध्यापक ज़की अशरफ व मु. हफ़ीज़ फैज़ी व छात्र-छात्राओं का प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मदरसे का समस्त स्टाफ विशेष रूप से मौजूद रहा।

