State 21

चित्रकूट, 10 अप्रैल  आज रामनवमी के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का
चित्रकूट के आरोग्यधाम हेलीपैड पर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया।

जिसके बाद पवित्र धरा चित्रकूट में सीएम शिवराज ने भगवान श्री कामतानाथ का सपत्नीक दर्शन-पूजन कर प्रदेश
की प्रगति एवं नागरिकों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

चित्रकूट में मुख्यमंत्री ने कहा- चित्रकूट के कण-कण में
भगवान श्रीराम की कृपा बसी है।

इसके गौरव और सम्मान की रक्षा के साथ विकास के हरसंभव उपाय करेंगे।
चित्रकूट के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।

सीएम बोले- मंदाकिनी मैया में जल प्रवाह के
कारण घाटों का क्षरण हो रहा है,

तो इसकी रोकथाम के लिए घाटों का नवनिर्माण किया जायेगा। इसके लिए 60
फीसदी राशि भारत सरकार और शेष 40 फीसदी प्रदेश सरकार द्वारा प्रदाय की जायेगी।

चित्रकूट में मुख्यमंत्री ने
कहा- चित्रकूट के कण-कण में भगवान श्रीराम की कृपा बसी है।

इसके गौरव और सम्मान की रक्षा के साथ विकास
के हरसंभव उपाय करेंगे। चित्रकूट के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।

आगे सीएम शिवराज ने
कहा कि, मेरे चित्रकूट के भाइयों-बहनों

, स्वच्छता में इसे ऐसे चमका दीजिये कि भारत में इसकी अलग छटा दिखाई
दे। इस अद्भुत नगर को हम सब मिलकर ऐसा बना दें कि जो यहां आये,

इसे देखता ही रह जाये। मैं आज
चित्रकूट में गदगद हूँ की नगर के विकास के लिए खुद संत आगे आकर कार्य करने के लिए तत्पर हैं ।धन्य हैं ऐसे
संत! प्रणाम है आपको, जब नगरवासी इतने प्रयत्न करेंगे तो मामा भी पीछे रहने वाला नहीं है।