Untitled design 2022 06 11T234409.136

नई दिल्ली, 11 जून  दुष्कर्म के मामले में आरोपित बनाये गए राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे
रोहित जोशी की आज जांच अधिकारी के समक्ष दिल्ली में पेशी होगी।

हालांकि कोर्ट ने इस मामले में रोहित जोशी
को जमानत दे दी है, लेकिन जमानत के साथ यह शर्त रखी गई थी

कि वह पूछताछ में जांच अधिकारी को सहयोग
करेंगे। इसलिए जांच अधिकारी ने रोहित जोशी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

उत्तरी जिला डीसीपी सागर सिंह
कलसी ने मामले की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार रोहित जोशी के साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली उसकी महिला मित्र ने सदर बाजार थाने
में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी।

इस शिकायत में युवती ने बताया था कि रोहित बीते कई महीनों से उसके
साथ दुष्कर्म कर रहा है। वह उसका अश्लील वीडियो तैयार कर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देता है।

इस धमकी
से डराकर वह उसके साथ जयपुर,

उत्तराखंड और दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। पीड़िता ने पुलिस को
बताया था कि बीते मार्च महीने में उसके साथ सदर बाजार स्थित एक होटल में रोहित जोशी ने दुष्कर्म किया था।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पहले जीरो एफआईआर दर्ज कर इस मामले को जयपुर भेज दिया था, लेकिन
बाद में इसे रेगुलर एफआईआर में तब्दील कर दिया गया था।

इस मामले में आरोपित बनाया गया। रोहित जोशी
राजस्थान के मंत्री महेश जोशी का बेटा है। पुलिस उसकी तलाश में 15 मई को जयपुर स्थित उसके घर पहुंची थी,

लेकिन वह घर पर नहीं मिला था।

पुलिस वहां पर परिवार के सदस्यों को एक नोटिस देकर आई थी जिसमें रोहित

जोशी को 18 मई सुबह 9 बजे सदर बाजार थाने में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था।
लेकिन वह पेश नहीं हुआ था।