Untitled design 2022 10 22T002412.769

गाजियाबाद, 21 अक्टूबर। धनतेरस की खरीददारी के लिए 23 अक्तूबर को सुबह 11.36
बजे से रात को 11 बजे तक शुभ मुहुर्त है। इसके अलावा आयुर्वेद के जनक महर्षि धनवंतरी के

जन्मदिन पर रविवार को आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। धनतेरस को आयुर्वेद के जनक महर्षि
धन्वंतरि का भी जन्मदिन है। ज्योतिषाचार्य शिव कुमार शर्मा ने बताया कि धन्वंतरी पूजन और यज्ञ

के मुहूर्त सुबह 8:21 से 10:39 तक वृश्चिक लग्न में होगा। इसके साथ ही दोपहर 11:36 बजे से
12:24 बजे तक अभिजीत मुहूर्त हैं। यज्ञ के समय यजुर्वेद के इस मंत्र का भी जाप करना चाहिए।

शास्त्रों में कहा गया है कि धातुओं में लक्ष्मी जी का वास होता है। इसलिए धनतेरस के दिन
महालक्ष्मी पूजन के लिए धातु जैसे सोना, चांदी और हीरे के आभूषण, तांबा ,पीतल आदि खरीदने की

परंपरा हैं। धनतेरस को खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त मध्यान्ह 11:36 बजे से 12:24 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त और दोपहर 4:30 बजे तक खरीददारी का शुभ मुहूर्त है। शाम 18:54 बजे से 23
बजे तक वृषभ और मिथुन लग्न में भी खरीददारी का उत्तम मुहूर्त है।