नोएडा, 31 मई ( नोएडा डिपो ने बुलंदशहर जाने वाले यात्रियों को एक बड़ी सहूलियत दी हैं। अब डिपो
पर बुलंदशहर जाने वाले यात्रियों को अधिक इंतजार नहीं करना होगा। जिसके लिए डिपो ने इस रूट पर 5
अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। अब डिपो पर लोगों को बुलंदशहर जाने के लिए हार 20 मिंट में एक
बस मिलेगी।
जिसे यात्रियों को बस के ले ज्यादा देर खड़े नहीं होना पड़ेगा बक्ली उनकी समय की भी बचत होगी।
अब 15 बसें चलेंगी बुलंदशहर के लिए
आपको बता दें कि फिलहाल बुलंदशहर के रूट पर 10 बसें चलायी जा रही है। बसों के हिसाब से यात्रियों की संख्या
अधिक। जिसके कारण डिपो पर यात्रियों को देर तक खड़े होकर बसों के लिए इंतजार करना पड़ता है। जिससे डिपो
पर भीड़ लग जाती है। ऐसे में अब डिपों ने 5 बसे बढ़ा दी है। जिसके बाद अब बुलंदशहर के रूप पर अब 15 बसें
चला करेंगे। जिससे यात्रियों को लाभ होगा।
उन्हें बस के लिए अब ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऐसे
में अब हर 20 मिनट के अंदर यात्रियों को एक बस मिलेगी।
डिपो पर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक बस चलेगी।
डिपो के एआरएम एनपी सिंह का बयान
डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि बसों की कम होने के कारण लोगों को दिक्कत आ रही थी। ऐसे में अब
बुलंदशहर जाने के रूट पर 5 बढ़ा दी गई है।
उन्होंने बताया कि नोएडा डिपो से शुरू होकर भंगेल, परीचौक, सूरजपुर
और सिकंदराबाद होते हुए बुलंदशहर के लिए चलती है।

