19f6adfa 2841 4dd8 aad3 341a9ed45c3e

बागपत।
जल जीव सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बेजुबानों को फल खिलाकर उनका पेट भरा। टीम ने डौला से बडागांव गांव तक की नहर पर बंदरों, गोवंश को तरबूज, केले, आम व चने खिलाए गए गए है।

जल जीव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेन्द्र चौहान के नेतृत्व में रविवार की सुुबह टीम तरबूज, आम, चना व केले लेकर डोला गांव की नहर पर पहुंची और उन्होंने वहां बंदरों को फल खिलाए।

वह डोला नहर से होते हुए बडागांव तक पहुंचे और सैकडों बंदरों को फल खिलाए। इतना ही नहीं जो भी गोवंश या अन्य पशु रास्ते में मिला उसको खिलाते हुए चल रहे थे।

अध्यक्ष देवेन्द्र चौहान का कहना है कि जीवों को फल खिलाने से पुण्य मिलता है और हम सभी को उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए,

क्योंकि यदि जीव का पेट भरा होगा तो वह दुआ देगा और हम सभी को इसके लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट समय-समय पर जीवों को फल खिलाता रहेगा।

इस दौरान कमल ठाकुर नितिन चौहान अनुज चौधरी नाजिम खान नितिन कुमार तहसीम, पृथ्वी सिंह आदि मौजूद रहे